फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए खुला नौकरियों का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खुलने वाला है। देश की नामी कंपनी मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 20 जून को रोजगार मेला लगाएंगी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश के करीब दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कंपनी मारुति के प्रतिनिधि आईटीआई परागपुर में पहुंचकर इंटरव्यू लेंगे।

रोजगार मेले में आईटीआई पास और आईटीआई 2014 की परीक्षा में बैठने वाले फिटर, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, मोटर मेकेनिक और ऑटोमोबाइल एवं हीट इंजन आदि ट्रेडों से संबंधित प्रशिक्षु हिस्सा ले सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 26 साल तक होनी चाहिए।
विज्ञापन

13 हजार रुपए मिलेगी सैलरी

मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रिंसिपल ई. सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 13 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के अलावा वर्दी, जूते, कैंटीन सुविधा, चाय-नाश्ता मुफ्त में देगी।

इसके अतिरिक्त ईपीएफ, इंश्योरेंस, सस्ती परिवहन सुविधा एवं छुट्टियों की सुविधा भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी। प्रिंसिपल ईं. सुरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले रोजागर मेले में हिस्सा लेने वाले इच्छुक आईटीआई प्रशिक्षु अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ, दसवीं का प्रमाण पत्र तथा आईटीआई प्रमाण पत्र और आईटीआई संस्थान का पहचान पत्र लेकर 20 जून को सुबह 9 बजे आईटीआई परागपुर में पहुंच जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें