आईटीआई से विभिन्न ट्रेडों में डिप्लोमा हासिल करने वाले युवाओं के पास नौकरी पाने का मौका है। मैसर्ज सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा कंपनी खाली पदों पर युवायों का चयन करने जा रहा है।
कंपनी प्रशिक्षित ऑपरेटरों के 350 रिक्त पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार लेने जा रही है। ये साक्षात्कार 21 जुलाई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में लिए जाएंगे।
साक्षात्कार में आईटीआई इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फीटर, रैफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग और रेडियो एंड टीवी में प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं।
ये मिलेगा सुविधाएं
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा जेएस पटियाल ने बताया कि उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। कंपनी उन्हें 6900 रुपये प्रतिमाह वेतन देगी।
इसके अलावा मुफ्त परिवहन, 15 दिन के लिए मुफ्त आवास, कार्य समय में मुफ्त खाना तथा मुफ्त वर्दी देगी। ऐसे में युवाओं को अपने सभी प्रमाण पत्र लेकर 21 जुलाई को धर्मशाला स्थित रोजगार कार्यालय में पहुंचना होगा।