फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास को नौकरी का मौका, इंटरव्यू से भर्ती

Fri, 12 Feb 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के ओच्छघाट स्थित कंपनी में आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए नौकरी के द्वार खुलेंगे। कंपनी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। कैंपस इंटरव्यू 15 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने दी। कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 15 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। ओच्छघाट स्थित बायोजेम साइंटिफिक कंपनी यह साक्षात्कार आयोजित कर रही है।

इसमें कंपनी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। कंपनी चयनित प्रशिक्षुओं को आवासीय सुविधा भी प्रदान करेगी। साक्षात्कार में 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 5500 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान करेगी।
विज्ञापन


इंटरव्यू में वो युवा शामिल हो सकते हैं जिनके पास आईटीआई से किसी कोर्स का डिप्लोमा है। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर सुभाष शर्मा ने बताया कि कंपनी में हाई क्वालिटी के डिस्पोजेबल प्लास्टिक प्रोड्क्टस बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें