फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी के बैच वाइज भरे जाएंगे आठ पद, साक्षात्कार 14 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षक शिमला कार्यालय के तहत जेबीटी के दिव्यांग श्रेणी के आठ पदों को बैच वाइज भरा जाएगा। इसके लिए 14 अक्तूबर को डीसी कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। उपनिदेशक कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इन पदों के लिए पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार तय तिथि को सुबह ग्यारह बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें। इन पदों में शिमला के चार पद बैच वाइज भरे जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के दो पद और अनुसूचित जाति का एक और ओबीसी वर्ग से एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन

जेबीटी टेट पास से चार पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य वर्ग से दो अनुसूचित जाति से एक और ओबीसी वर्ग से एक पद भरा जाना है। यह आठ पद अनुबंध आधार पर शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों से भरे जाने हैं। साक्षात्कार के लिए दसवीं जमा दो का मूल प्रमाण पत्र, प्रदेश शिक्षा बोर्ड से जेबीटी टेट पास से भरे जाने वाले पदों के लिए उम्मीदवार को बोर्ड से जारी प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके साथ हिमाचली प्रमाणपत्र, संबंधित जाति, वर्ग प्रमाण पत्र और शारीरिक रूप से विकलांगता प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें