फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में करंट लगने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत

Sat, 28 Sep 2019 10:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के तहत बिजली बोर्ड के कर्मचारी की करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वसारल गांव निवासी कमलेश कुमार 52 जोकि वसारल में ही लाइनमैन कार्यरत था। शाम करीब पांच बजे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते कमलेश विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए एक खंभे पर चढ़ा।

जैसे ही कमलेश विद्युत लाइनों को चेक करने लगा अचानक उनमें करंट आ गया और  वह नीचे गिर गया।  मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कमलेश को नादौन अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत करंट लगने के कारण हुई है। इस घटना के बाद गांववासियों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। घटना के चलते पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें