फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का सुनहरा मौका, पहुंचे सोलन

Sun, 03 Aug 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहारा मौका मिला है। सोलन जिला होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड भिवाड़ी (राजस्थान) के नए प्लांट के लिए एसेंबली ऑपरेटर के पदों के चयन के लिए कंपनी की ओर से आईटीआई सोलन में 3 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि कंपनी फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, बेल्डर, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, शीट मेटल ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों का चयन करेगी।
विज्ञापन

अनुभवी अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता

इंटरव्यू के लिए प्रतिभागी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें प्रदेश की किसी भी आईटीआई के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। कंपनी फ्रेशर व 1 से 4 साल तक के एक्सपीरियंस अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देगी।

फ्रेशर को 7500 रुपये तथा अनुभव वालों को 13500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट आफिसर पीसी गुप्ता ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा प्रमाण पत्र साथ लाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें