फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Mon, 04 Aug 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलते हुए आयुर्वेद विभाग में पहली बार डिप्टी फार्मासिस्टों को रखने फैसला लिया है। शुरू में 180 पदों को भरने की तैयारी है। आर्थिक बोझ से बचने के लिए इन पदों को नए पदनाम से भरने का तरीका ईजाद किया है।
विज्ञापन


आयुर्वेद फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर डिप्टी आयुर्वेद फार्मासिस्ट भर्ती किए जाएंगे। राज्य में सैकड़ों आयुर्वेद डिस्पेंसरियां खाली चल रही हैं, क्योंकि फार्मासिस्टों के 503 पद रिक्त हैं।

प्रधान सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता ने कहा कि इस पर सरकार से संवाद चल रहा है। राज्य आयुर्वेद विभाग ने वित्त विभाग को 503 रिक्त पदों में से 180 पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा तो वित्त विभाग ने इस टिप्पणी के साथ फाइल वापस आयुर्वेद विभाग को लौटा दी कि भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करना होगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

डिप्टी फार्मासिस्ट के पद भरने की ही मिलेगी अनुमति

इन पदों को आयुर्वेद फार्मासिस्टों से भरने के बजाय डिप्टी आयुर्वेद फार्मासिस्टों से भरा जाए। इस पर आयुर्वेद विभाग ने फिर से फाइल वापस वित्त विभाग को इस टिप्पणी के साथ भेज दी कि ऐसी व्यवस्था पहले कभी नहीं रही है और इस पर पुनर्विचार किया जाए।

इसके बाद वित्त विभाग ने आयुर्वेद विभाग को दो टूक कहा कि डिप्टी आयुर्वेद फार्मासिस्टों की भर्ती को ही अनुमति मिल सकती है। पहले से ही रिक्तियों से जूझ रहा आयुर्वेद विभाग अब इस पर सहमत बताया जा रहा है। डिप्टी आयुर्वेद फार्मासिस्ट के बाद फार्मासिस्ट प्रमोशन से बन पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें