फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा: आईजीएमसी शिमला और सचिवालय की स्वास्थ्य शाखा से रिकॉर्ड तलब

Sat, 06 Jun 2020 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी की पत्नी को फर्जीवाड़े से नौकरी देने के आरोप में सरकार ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और सचिवालय की स्वास्थ्य ब्रांच से रिकॉर्ड तलब किया है। सरकार ने मामले की जांच का जिम्मा स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ को सौंपा है।

विज्ञापन


सरकार ने मामले की जांच निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए हैं। सरकार को दी गई शिकायत में आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी ने पद पर रहते हुए पत्नी को एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट दिया। यह अनुभव प्रमाणपत्र पत्नी की ओर से आवेदन किए गए उक्त पोस्ट के सही था या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। इसका भी सरकार ने रिकॉर्ड मांगा है।

पहले पोस्ट के लिए क्या नियम थे, उन्हें बदला है या नहीं। इसकी फाइल मांगी गई है। सूत्र बताते हैं कि पदनाम की फाइल पर क्वायरी लगा दी गई है। पहले भी अधिकारी की पत्नी को फर्जी नौकरी देने के आरोप में सुर्खियों में रहा है। उस समय विजिलेंस में भी इसकी शिकायत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के इस कारनामे से कई कर्मचारी पीछे हो गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में कई और कर्मचारी और अधिकारी लपेटे में आएंगे। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पत्नी पर आरोप लगे हैं। शिकायत की जांच स्पेशल सेक्रेटरी को सौंपी गई है। रिकॉर्ड मांगा गया है। अगर आरोप सही पाए गए तो बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें