फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी चाहिए तो जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईआईटी केंद्र धर्मशाला में एशिया की अग्रणी आईटी कंपनी 23 जून को जॉब फेयर का आयोजन करेगी। इसमें नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार होम सिटी में ही उपलब्ध करवाया जाएगा। जॉब फेयर में विप्रो, एनआईआईटी एलएसई, ओन हेविट, टेकवेडिक, मर्ज, एडेक्को, फस्ट सोविक नामी कंपनियां भाग लेंगी।
विज्ञापन


एनआईआईटी धर्मशाला के निदेशक सचिन शर्मा ने बताया कि जॉब मेले में किसी भी क्षेत्र के युवा निशुल्क भाग ले सकते हैं। जॉब फेयर में आईटी प्रोफेशन जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन(एमए, एमकॉम, एमएससी, एमसीए, पीजीडीसीए और ग्रेजुएशन (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए) किसी भी विषय में किया होगा।

इंजीनियरिंग (आईटी, सीएस) या पॉलटेकनिकल डिप्लोमा होल्डर (आईटी, सीएस) छात्रों के लिए विशेष मौका होगा। इनमें से कुछ कंपनियां 12वीं पास युवाओं को डोमेस्टीक प्रोसेस के लिए मौका देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 युवाओं को मिलेगा मौका

12वीं से लेकर इंजीनिनियरिंग और पोस्ट ग्रेजुएट्स सभी को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा। जॉब फेयर में 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। जॉब मेले के लिए आवेदक अपना वायोडाटा, फोटोग्राफ के साथ लाए। साथ ही 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री के असली दस्तावेज लाने जरूरी है।

मापदंड पूरे करने वाले आवेदकों को एडमिट कॉर्ड तभी दे दिए जाएंगे। कार्ड अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त कर सकता है। साक्षात्कार या चयन प्रणाली में युवाओं को अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों पर सवाल किए जाएंगे। एनआईआईटी देश की अब्बल ट्रेनर और ग्लोबल टेलेंट डवलपमेंट कारपोरेशन है।

44 देशों में 50 लाख से अधिक छात्र आईटी की शिक्षा ले रहे हैं। 5 हजार कंपनियों का एनआईआईटी के साथ अनुबंध हैं। अधिक जानकारी के अनुसार एनआईआईटी केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें