फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी सैलरी, युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का इंतजार कर रहे बरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बद्दी की एक नामी कंपनी आपको नौरी देने आ रही है। दसवीं और जमा दो पास बेरोजगारों युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा। रोजगार बद्दी की एक कंपनी की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन


कंपनी इन युवाओं का 23 सितंबर को उपरोजगार कार्यालय पालमपुर में साक्षात्कार लेगी। उप कार्यालय पालमपुर की प्रभारी सुमन कटोच ने कहा कि 150 प्रशिक्षुओं के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इसमें दसवीं और जमा दो पास युवा भाग ले सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहेगी आयु सीमा

बद्दी की एमएस ओरा टेक्सटाइल्स कंपनी के लिए सुबह 10 बजे से रोजगार उपकार्यालय पालमपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। दसवीं या जमा दो पास योग्यता रखी गई है। 18 से 25 वर्ष आयु सीमा वाले युवा ही साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को पहले माह 5700, अगले पांच माह के लिए प्रतिमाह 6000 और उसके बाद 7100 रुपये प्रतिमाह तथा आवास दिया जाएगा। निर्धारित योग्यताएं पूर्ण करने वाले उम्मीदवार अपने शैक्षणिक एवं मूल आवास प्रमाण पत्र समेत साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें