आईटीआई रैल में 12 अक्तूबर को बद्दी की निजी कंपनी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि रोजगार मेले में आईटीआई के ट्रेड्स इलेक्ट्रीशियन, तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, प्लंवर, शीट मेटल के 2019 सत्र से लेकर 2022 और 2023 तक के पास अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं।