फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर में बनेंगे पांच खेल मैदान, जिम की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 15-15 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत इन खेल मैदानों का निर्माण कार्य किया जाएगा। खेल मैदान के निर्माण कार्य के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर के पास 75 लाख रुपये का बजट पहुंच चुका है। 15-15 लाख की लागत से बनने वाले खेल मैदानों में खिलाड़ियों को खेल अभ्यास के साथ जिम की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



खेल विभाग हमीरपुर ने जिले के पांचों विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों व पंचायतों में स्थान चयनित कर प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक से प्रस्ताव तैयार करवाकर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग, खंड विकास कार्यालय से (फर्द, ततीमा, आंकलन, ड्राइंग, साइट प्लान, अनापत्ति प्रमाण पत्र) के साथ तैयार करना होगा। इस बारे में जिला खेल अधिकारी पूर्ण सिंह कटोच ने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 75 लाख की राशि से खेल मैदान बनाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 लाख रुपये में एक-एक मैदान का निर्माण किया जाएगा, इसमें जिम की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन




(समाचार बवीता चंदेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें