फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: अनदेखी से नाराज प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र ठाकुर ने दिया इस्तीफा

Fri, 26 Jul 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सहित अन्य पदों से इस्तीफे दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है। 
विज्ञापन
जितेंद्र ठाकुर ने दिया इस्तीफा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार और संगठन की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को जितेंद्र ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपना इस्तीफा भेजा। इस्तीफे में लिखा कि सरकार और संगठन के बीच समन्वय की कमी के कारण हम जैसे पदाधिकारियों को दरकिनार किया जा रहा है। मैं लोगों के काम को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का इच्छुक था, पिछले दो महीनों से समय मांग रहा हूं। लेकिन राज्य सचिवालय में कुछ अधिकारी नहीं चाहते कि हम मुख्यमंत्री से मिलें। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के चायली से संबंध रखने वाले जितेंद्र ने लोक निर्माण मंत्री और स्थानीय विधायक विक्रमादित्य सिंह के कार्यालय पर भी सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी जनता के काम रोक रहे हैं। फाइलें भी गुम की जा रही हैं। शिमला ग्रामीण विधानसभा में भी कुछ लोग नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम फिर भी पार्टी हित के लिए काम करते हैं। जितेंद्र के अनुसार कई काम सचिवालय में रोक दिए गए हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी काम नहीं किए गए हैं, जिससे लोगों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। जितेंद्र ने कहा कि वर्ष 1990 से पार्टी की सेवा की है, शिमला ग्रामीण विधानसभा के साथ सोलन, शिमला शहर और करसोग में कांग्रेस संगठन का काम देख रहा हूं। लेकिन पार्टी के अंदर जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिला। निस्वार्थ भाव से संगठन को 34 साल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें