फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले एचआरटीसी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा

Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगें पूरी हो सकती हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने जेसीसी को यह आश्वासन दिया है। अगले सप्ताह कर्मचारियों की जेसीसी होनी है। इसमें कर्मचारियों की सभी मांगों को चर्चा के लिए शामिल किया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल देवराज ठाकुर की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री से मिला। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मंत्री को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया। देवराज ठाकुर ने बताया कि परिवहन मंत्री को 12 सितंबर को समिति की ओर से मांग प्रस्ताव सौंपा गया था। इसमें 14 जून के आंदोलन तथा न्यायालय की अवमानना के कारण कर्मचारियों के खिलाफ  शुरू की गई सभी प्रकार की विभागीय कार्यवाही को रद्द करना, 13 जून की स्थिति को बहाल करना, पेंशनरों तथा कर्मचारियों 

के सभी देय वित्तीय लाभ 12 फीसदी डीए, 5 फीसदी आईआर, दो माह की बकाया पेंशन जारी करना, प्रत्येक कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश देना, जमा प्रतिपूरक अवकाशों को एक मुश्त खत्म न करके चरणबद्ध तरीके से कटवाना। चालकों का पूर्व की तरह 9880 
विज्ञापन


रुपये आरंभिक वेतन बहाल करना, भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संगठनों की सहमति से संशोधन को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाना शामिल है। मंत्री ने कर्मचारियों की उक्त मांगों के समाधान के लिए निगम प्रबंधन को अगले सप्ताह निदेशक मंडल की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कर्मचारियों की सभी मुख्य मांगों को दिवाली से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें