जिला शिमला के हजारों कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर होने वाली जेसीसी बैठक कर्मचारी नेताओं की गुटबाजी की भेंट चढ़ गई। बैठक न होने से दैनिक भोगी, अनुबंध और नियमित कर्मचारियों में रोष है। वेतनमान और पदोन्नति को लेकर कई महकमों के कर्मचारियों की मांगों पर बैठक में मंथन किया जाना था।
कर्मचारी नेता कई माह से कर्मचारियों को आश्वस्त कर रहे थे कि आपकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक पहले जेसीसी की बैठक में चर्चा होगी उसके बाद राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
लेकिन कर्मचारी महासंघ में आपसी खींचतान की वजह से कर्मचारियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। हजारों कर्मचारी महीनों से इस बैठक का इंतजार कर रहे थे।