फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लवी मेले में बोली लगाने पर जेबीटी शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहन शिक्षा खंड का मामला, वीडियो वायरल होने और गैरहाजिरी की पुष्टि के बाद विभाग की सख्त कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। लवी मेले में प्लॉटों की बोली लगाना और निजी व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होना एक जेबीटी शिक्षक को भारी पड़ गया। विभाग ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला रुनपू ब्लॉक सराहन में तैनात शिक्षक कुंदन सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है।
विभाग को नायब तहसीलदार रामपुर बुशहर की रिपोर्ट में पुष्टि मिली कि शिक्षक ने सरकारी सेवा में रहते हुए लवी मेले में प्लॉटों की नीलामी में भाग लिया। सरकारी कर्मचारी के लिए इस तरह के व्यापार में शामिल होना नियमों के खिलाफ है। दूसरी तरफ बीईईओ सराहन की रिपोर्ट में दर्ज हुआ कि शिक्षक छह सात और ग्यारह नवंबर को बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित रहे। ग्यारह नवंबर को तो उपस्थिति रजिस्टर में उनकी प्रविष्टि तक नहीं मिली।
विज्ञापन

इन रिपोर्टों को गंभीरता से लेते हुए उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला निशा भलुनी ने शुक्रवार को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईईओ कार्यालय कुपवी तय किया गया है। उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और निजी कारोबार किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी छात्रों की पढ़ाई में बाधा डालता है उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सरकारी स्कूलों में अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर उठ रही चिंताओं को फिर सामने लाता है और विभाग ने साफ संकेत दे दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें