फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawali News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक निलंबित, स्कूल की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी पर भी होगा एक्शन

Thu, 11 Jul 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।

सार

जवाली के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने पर स्कूल की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी पर भी एक्शन लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल जवाली के एक सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ के कुछ दिन पहले आरोप लगाए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने बीपीईओ प्रभात चंद्र पावा को इसकी जांच सौंपी थी।

विज्ञापन


बीपीईओ ने स्कूल में सभी शिक्षकों समेत सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी, स्कूल प्रबंधन समिति और जमा एक की छात्राओं के लिखित बयान दर्ज करके रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेज दी थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी ने भी लिखित बयान दिया था कि लड़कियों ने कमेटी के पास मौखिक शिकायत की थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और हेड क्वार्टर किन्नौर तैनात किया है।

शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र जवाली के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने जमा एक की छात्रा से छेड़खानी करने पर निलंबित कर दिया गया है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने पर स्कूल की सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी पर भी एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की इन हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें