फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- ऊना में सौर ऊर्जा से होगा 47 मेगावाट विद्युत उत्पादन

Thu, 11 Jul 2024 07:52 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मुख्यमंत्री ने ऊना के गगरेट में 31 करोड़ से बनने वाली पांच मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऊना जिले में सौर ऊर्जा के जरिए आने वाले समय में 47 मेगावाट बिजली पैदा होगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ऊना जिले में सौर ऊर्जा के जरिए आने वाले समय में 47 मेगावाट बिजली पैदा होगी। यह उत्पादन प्रदेश के सभी जिलों से अधिक होगा। मुख्यमंत्री ने ऊना के गगरेट में 31 करोड़ से बनने वाली पांच मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। सुक्खू ने कहा, सरकार ने आठ माह के रिकॉर्ड समय में ऊना के पेखूबेला में 220 करोड़ रुपये की लागत से बने 32 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया। वहीं, कुटलैहड़ में 67.82 करोड़ से 10 मेगावाट के प्रोजेक्ट का काम शुरू है।

विज्ञापन




कांग्रेस सरकार ने अपने पहले बजट में हिमाचल को 31 मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। सौर ऊर्जा परियोजनाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने पावर कॉर्पोरेशन को 200 मेगावाट सौर ऊर्जा दोहन का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 5.17 करोड़ से बनने वाले अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केंद्र दियोली का भी शिलान्यास किया। कहा, इससे प्रदेश के मछुआरों को लाभ होगा। इस मौके पर गगरेट विधायक राकेश कालिया, विधायक संजय रतन, सुदर्शन बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आठ महीने में तैयार होगा प्रोजेक्ट
हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण 9 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा। इसे आठ महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना से हर साल 10.54 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादित होगी। इससे सरकार को 3.815 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। प्रोजेक्ट में 13,000 सोलर मॉड्यूल लगेंगे। इससे हर साल 396 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें