फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौर की पुरानी टीम में रहीं जैनब चंदेल को महिला कांग्रेस की कमान

Fri, 25 Jan 2019 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की पुरानी टीम में रहीं जैनब चंदेल को महिला कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। हाईकमान ने जैनब को यह पद सौंपकर संतुलन बनाने का प्रयास किया है। राठौर की एनएसयूआई टीम में जैनब सचिव पद पर कार्य कर चुकी हैं। जैनब कहती हैं कि प्रदेश महिला कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश में महिला सशक्तीकरण रहेगा। लोकसभा चुनाव-2019 के मिशन में महिला कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जुटेगी और चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी।  

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष पद हासिल करने से पहले जैनब प्रदेश युवा कांग्रेस में भी सेवाएं देती रहीं। युकां में चंदेल प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल रहीं। महिलाओं के अधिकार और महिला शिक्षा को लेकर प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वे प्रदेश महिला कांग्रेस के संयुक्त सचिव, सचिव और महासचिव पदों पर रह चुकी हैं। इनसे पहले महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुशीला नेगी चार साल तक रहीं।

अब प्रदेश महिला कांग्रेस की कमान जैनब चंदेल को सौंपी गई है। वे पूर्व कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही हैं। जैनब ने बताया कि हाईकमान ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, इस पर खरा उतरेंगी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। 
विज्ञापन


जैनब चंदेल 26 को संभालेंगी पदभार
प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष जैनब चंदेल 26 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पदभार ग्रहण करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी सदस्यों और ब्लॉक महिला कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी की सदस्यों से कहा है कि वे 26 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें