फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सीएम बोले- जनता कर्फ्यू को सुबह सात बजे तक सफल बनाएं

Sun, 22 Mar 2020 03:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार दोपहर को आम लोगों से सोशल मीडिया पर कहा कि जनता के कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अपील की कि अभी भी कुछ लोग बिना किसी कारण के सड़कों पर निकल रहे हैं।

विज्ञापन


उनका जनता से अनुरोध है कि इस कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कर्फ्यू को 23 मार्च सुबह सात बजे तक सफल बनाने को सरकार का सहयोग दिया जाए।

मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी निवास ओकओवर शिमला से पूरे प्रदेश में जनता कर्फ्यू का अपडेट लेते रहे। वह फोन पर अधिकारियों से संपर्क में रहे। सोशल मीडिया पर भी जानकारी लेते रहे। सीएम ने रविवार डेढ़ बजे कई जगहों से यह सूचना मिलने के बाद कि कई लोग सड़कों पर घूम रहे हैं, सोशल मीडिया के फेसबुक, ट्विटर आदि माध्यमों से लोगों से इस तरह की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें