जनता की शिकायतों के निवारण के लिए जयराम सरकार जनमंच कार्यक्रम आयोजित करेगी। जनता और सरकार के बीच अंतर को कम करने और लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 26 मई को सुबह 11 बजे पीटरहॉफ में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
जयराम ने अपने बजट भाषण में प्रदेश भर में जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। सरकार का मानना है कि इस कार्यक्रम के आयोजित किए जाने से लोगों को फायदा होगा।
जनता को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से जनता के लिए उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की बारे में जानकारी मिल सकेगी। जनमंच कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक जिले के दूर क्षेत्रों में किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंत्री और विभागों के अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। मंत्री और अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर उनका निपटारा करने के प्रयास करेंगे।