फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को राहत, यहां के लिए चलेंगी 11 अतिरिक्त वोल्वों बसें

Thu, 24 May 2018 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सरकार हिमाचल और बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त वोल्वों बसें चलाने जा रही है। ये बसें कुल्लू, मनाली, ज्वालाजी, धर्मशाला और शिमला जैसे पर्यटक क्षेत्रों से बाहरी राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। साथ ही दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


सैलानी इन वोल्वो बसों से हिल्सक्वीन को निहारने आ सकेंगे। निगम के मुताबिक 11 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ऑन डिमांड भी बसें चलाई जाएंगी। पर्यटन सीजन को देखते हुए अगर हिमाचल के किसी भी पर्यटन क्षेत्र में 40 से अधिक सवारियां होती हैं। परिवहन निगम क्षेत्र के लिए वोल्वो बस सेवा उपलब्ध कराएगा।

वोल्वो में पर्यटकों की सुरक्षा के अलावा बस के भीतर शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी। सैलानियों को हिमाचल के चयनित रेस्तरां में खाना खाने की व्यवस्था का इंतजाम कराया जाएगा। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पर्यटन सीजन के चलते परिवहन निगम अतिरिक्त वोल्वो बसें चलाने जा रहा है।
विज्ञापन


वीकएंड के चलते हिमाचल में पर्यटकों का आना जारी है। दिन-प्रतिदिन सैलानियों की आमद बढ़ती जा रही है। हिमाचल के पर्यटन स्थल कुल्लू, मनाली, रोहतांग पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा शिमला और धर्मशाला में भी पर्यटकों की आवाजाही शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें