फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच से होगा जनता की शिकायतों का निवारण, सीएम जयराम करेंगे अध्यक्षता

Thu, 24 May 2018 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की शिकायतों के निवारण के लिए जयराम सरकार जनमंच कार्यक्रम आयोजित करेगी। जनता और सरकार के बीच अंतर को कम करने और लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करने को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 26 मई को सुबह 11 बजे पीटरहॉफ में जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


जयराम ने अपने बजट भाषण में प्रदेश भर में जनमंच कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। सरकार का मानना है कि इस कार्यक्रम के आयोजित किए जाने से लोगों को फायदा होगा।

जनता को उनके अधिकारों और सरकार की ओर से जनता के लिए उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं की बारे में जानकारी मिल सकेगी। जनमंच कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक जिले के दूर क्षेत्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंत्री और विभागों के अधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। मंत्री और अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर उनका निपटारा करने के प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें