फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच हिमाचल के इतिहास की सबसे सफल योजना: जयराम

Thu, 07 Feb 2019 08:24 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जनमंच योजना प्रदेश के इतिहास की सबसे सफल योजना रही है। वीरवार दोपहर बाद सदन में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनवाया।

विज्ञापन


विपक्ष की गैर मौजूदगी में ध्वनिमत से अभिभाषण पारित किया गया। सत्ता और विपक्ष के 32 विधायकों ने अभिभाषण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने को जनमंच कार्यक्रम शुरू किया है।

जनवरी तक 65 विधान सभा क्षेत्रों में 106 जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 30 हजार 335 मांगपत्र व शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 26 हजार 699 मांगपत्र एवं शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट भाषण में बताई गई सभी योजनाओं का विवरण अभिभाषण में दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में लगभग 17 ऐसी योजनाएं पाई गई जिनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हिमाचल प्रदेश में खरीफ  2016 मौसम से कार्यान्वित की जा रही है। गत वर्ष में इस योजना के तहत 2,34,831 किसानों को फसल बीमा के लिए सम्मिलित किया गया तथा 68,863 किसान इस योजना के तहत लाभान्वित हुए। इन्हें 12.74 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया

10 हजार करोड़ की योजनाओं को दी संस्तुति

मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 10,330 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की परियोजनाओं पर भारत सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। परियोजनाओं को बाह्य फंडिंग एजेंसियों के माध्यम से बाह्य सहायता के लिए संस्तुति भी दे दी है। 

मामले दबना हुए बंद इसलिए बढ़ी एफआईआर
शिमला। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार ने मामले दबना बंद कर दिए हैं। इसके चलते ही एफआईआर की संख्या बढ़ी है। हर छोटा-बड़ा केस दर्ज होने से यह आंकड़ा बढ़ा है। पहले इन मामलों को दबा दिया जाता था। इसका अर्थ यह न निकाला जाए कि कानून व्यवस्था खराब हुई है। 
विज्ञापन

41 विस क्षेत्रों में बनेंगे मुख्यमंत्री लोक भवन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 41 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री लोक भवन बनेंगे। दो वर्षों के भीतर इनका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए गौ-अभ्यारण्यों व जिला स्तरीय बड़े गौसदनों की स्थापना की जा रही है। 

हेलीकाप्टर पर खर्च किया कम, इसी माह उड़ान दो
शिमला। मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के मुकाबले हेलीकाप्टर पर कम खर्च किया गया है। साल 2016 में 8.31 करोड़, 2017 में 8.78 करोड़ हेलीकाप्टर का खर्च आया, जबकि साल 2018 में यह खर्च घटकर 7.79 करोड़ रहा है। उड़ान दो योजना को चंडीगढ़ से शिमला, शिमला से कुल्लू और कुल्लू से धर्मशाला को इसी माह शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें