फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फबारी से बंद पड़ा जलोड़ी दर्रा 59 दिन बाद बहाल, 69 पंचायतों के लिए राहत की खबर

Sat, 25 Feb 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बर्फबारी से बंद पड़ा जलोड़ी दर्रा शनिवार को 59 दिन बाद बहाल होने से कुल्लू से बागीपुल रूट के अलावा रामपुर, दलाश के लिए बसों का संचालन शुरू हुआ। 
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा से एचआटीसी बस सेवा शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुद्रतल से 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बस सेवा के लिए बहाल हो गया है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बर्फबारी से बंद पड़ा जलोड़ी दर्रा शनिवार को 59 दिन बाद बहाल होने से कुल्लू से बागीपुल रूट के अलावा रामपुर, दलाश के लिए बसों का संचालन शुरू हुआ। इससे बाह्य सराज की 69 पंचायतों की 1.25 लाख आबादी के साथ रामपुर, स्पीति, शिमला, किन्नौर और करसोग क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।

विज्ञापन


साथ ही कुल्लू-मनाली, जलोड़ी दर्रा, रघुपुर, तीर्थन और जिभी क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। 29 दिसंबर 2022 को हुई बर्फबारी के बाद जलोड़ी दर्रा बस सेवा के लिए बंद हो गया था। उधर, हालांकि बर्फबारी के बाद से बंद मनाली-लेह सड़क मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। दारचा से आगे मनाली-लेह मार्ग, दारचा-शिंकुला दर्रा और मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग कुंजम दर्रा में हुई बर्फबारी से अवरुद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें