चयनित ब्लॉक व शहरों के गांव-गांव व शहर के हर चौराहे पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों, स्वयं सहायता समूहों, पेंशनरों, कालेज के छात्रों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
लोगों को जागरूक करने का शेड्यूल
15 जुलाई तक स्कूल व इको क्लब दिवस मनाया जाएगा। जिसमें स्कूलों के छात्रों को जल के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 22 को चयनित ब्लॉकों व शहरों के कालेज परिसर दिवस, 29 को नेहरू, युवा केंद्र, एनएसएस व एनसीसी दिवस, तीन अगस्त को रक्षा कर्मी दिवस, पांच को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस, 17 एक्स सर्विसमैन और पेंशनर दिवस, 24 पीआरएल औरा सरपंच दिवस, 31 को स्वयं सहायता समूह दिवस और तीन सितंबर को कृषि विज्ञान केंद्र दिवस मनाया जाएगा।