फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: जयराम बोले- मुख्यमंत्री दे रहे विचित्र बयान, नेता की तरह कर रहे अधिकारी

Sun, 18 Jun 2023 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर संभाल रहे एक अधिकारी इस मामले में राजनीतिक तरीके के बयान दे रहे हैं। कह रहे हैं कि भाजपा इस मामले पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करते पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा में मनोहर हत्याकांड पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को एक बार फिर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। राजधानी शिमला में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले पर विचित्र बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि भाजपा आंदोलन क्यों कर रही है।

विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी घटना हो गई, इसके बाद चुप कैसे रह सकते हैं। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने में वक्त लग गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश पुलिस के एक आलाधिकारी को भी निशाने पर लिया। कहा कि इन दिनों प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी छुट्टी पर हैं। उनका चार्ज किसे दिया है, यह मालूम नहीं है। लेकिन लॉ एंड ऑर्डर संभाल रहे एक अधिकारी इस मामले में राजनीतिक तरीके के बयान दे रहे हैं।

कह रहे हैं कि भाजपा इस मामले पर राजनीति कर रही है। पूर्व सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह की बातें करना अधिकारी का जिम्मा नहीं है, वो ठीक तरह से हमारी बात सुन लें, नहीं तो हमें सुनानी पड़ेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूर्व मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवार से मिलने से 60 किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। पूछा कि इसमें क्या परेशानी है।
विज्ञापन


एनआईए जांच के सवाल पर जयराम ने कहा कि इस मामले में जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उसकी जांच की बात करना क्या गुनाह है। जांच करवानी है या नहीं, यह प्रदेश सरकार का विषय है। उनको गंभीरता समझनी चाहिए, खुद लिखकर जांच के लिए कहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें