फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने का सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य : जयराम

Sat, 27 Apr 2019 09:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
jairam thakur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला में शनिवार को देर शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधि एवं विधिक विषय विभाग की बैठक आयोजित हुई।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों के संबंध में संगठन व सरकार को सुझाव देने के लिए अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में उन्होंने अधिवक्ताओं से अपेक्षा जताई कि संगठन व सरकार को वे अपने सुझाव निरंतर देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं का कर्तव्य होता है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता प्राथमिकता के तौर पर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीखने की इच्छा कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए। इससे मनुष्य हमेशा तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है। उन्हांने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने अपना अब तक का कार्यकाल उपलब्धियों सहित सफलतापूर्वक पूरा किया है।

सरकार को चलाने के लिए जनता की भूमिका भी अहम रहती है। इसके मद्देनजर जनता को अपने कीमती सुझाव सरकार को देने चाहिए। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप व अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें