फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सिंघी राम, सीएम बोले- कांग्रेस को बड़ा झटका

Sat, 27 Apr 2019 09:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ननखड़ी (रामपुर बुशहर)/शिमला
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सिंघी राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से छह बार के विधायक और वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे सिंघी राम शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर में इससे कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


सिंघी 150 कार्यकर्ताओं के साथ ननखड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सिंघी राम रामपुर क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

सिंघी राम का रामपुर कांग्रेस हाईकमान ने 2007 के बाद रामपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट काटकर आईटीबीपी के पूर्व अधिकारी एवं वर्तमान विधायक नंद लाल को दिया था। इसके बाद पूर्व मंत्री सिंघी राम कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाए थे और किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


2017 में सिंघी ने कांग्रेस पार्टी से दोबारा रामपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांगा, लेकिन टिकट न मिलने पर रामपुर से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रहे। उन्हें मात्र 3801 वोट ही मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें