शिमला पहुंचे सीएम जयराम
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने शिमला पहुंचकर बताया कि उनका विदेश दौरा सफल रहा है। दोनों ही देशोें में रोड शो हुए और एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। जयराम बोले कि हिमाचल में देश ही नहीं, बल्कि देश से बाहर के लोग भी निवेश करना चाहते हैं।
पहली बार ऐसा प्रयास हुआ है कि विदेश जाकर निवेशकों से बात की गई है। महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार मामले में एसपी को मौके पर भेजा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले कि उनके विधानसभा क्षेत्र के थाची अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुए दुर्व्यवहार के मामले में एसपी को मौके पर भेजा गया है।
वह मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर दुराचार मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसमें किसी भी तरह के दबाव का सवाल ही खड़ा नहीं होता है।