अब प्रशासन ने ऑनलाइन सुविधा जारी की है। ऐसे में सैलानी ऑनलाइन परमिट लेकर लाहौल की तरफ जा सकते हैं। स्थानीय टैक्सी यूनियन और चालकों ने भी मनाली प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि इससे लाहौल के नाम रोहतांग घूमने की धांधली पर भी रोक लगेगी। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि अब लाहौल जाने वाले को ऑनलाइन परमिट ही लेना होगा।
इसमें संबंधित व्यक्ति या पर्यटक को लाहौल जाने का पूरा ब्योरा अंकित करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।