फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने में बढ़ रही है आगे

Sun, 15 Mar 2026 10:04 AM IST
Ankesh Dogra एएनआई, शिमला।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार एंटी-करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस ब्यूरो दोनों जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में एंटी-करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई के दायरे से बाहर रखने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ये दोनों एजेंसियां जांच करने में अहम भूमिका निभाती हैं, और अगर आप जांच प्रक्रिया में रुकावट डालते हैं या उसे प्रभावित करते हैं, तो जाहिर है, जांच निष्पक्ष या स्वतंत्र नहीं हो सकती। इसकी क्या जरूरत थी?

विज्ञापन




 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार इन दोनों जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे साफ पता चलता है कि विपक्ष के खिलाफ, और उन अधिकारियों व लोगों के खिलाफ कुछ खिचड़ी पक रही है जो उनकी मर्जी के मुताबिक काम नहीं करते। हिमाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। कई लोगों ने इस मामले में आरटीआई की मांग की है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने इस जांच को खत्म करने के लिए दबाव डाला है। यह कदम इन दोनों एजेंसियों के स्वतंत्र कामकाज में रुकावट डालने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें