फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- पंचायत और निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार के पैरों तले खिसकी जमीन

Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा तथा डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी गौरव राजपूत के निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव के नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश बताते हुए कहा कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है। आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जनता ने भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने दावा किया कि ये नतीजे आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे और प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। साथ ही कहा कि कई जिलों में कांग्रेस प्रत्याशी चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय ही नहीं रहे। जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावों में देरी कर सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। मंडी में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के बाद सेरी मंच पर उन्होंने 2023 की आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि मंडी जिले के प्रभावितों को अब तक पर्याप्त राहत नहीं मिली है और पीडीएनए के तहत स्वीकृत धनराशि जारी नहीं की गई। इसके चलते सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की बहाली प्रभावित हुई है। उन्होंने कुल्लू में हालिया मौत की घटना को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति का संकेत बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन में भाजपा की जीत सरकार की नाकामी की हार : जयराम

 पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा तथा डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी गौरव राजपूत के निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में भाजपा की यह जीत लोकतंत्र, जनविश्वास और भाजपा की जनसेवा एवं सुशासन की राजनीति की जीत है। प्रदेश सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में राजनीतिक दबाव, सत्ता के दुरुपयोग और विभिन्न हथकंडों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन सोलन की जनता के जनादेश और जनप्रतिनिधियों के विवेक के सामने सरकार की सारी साजिशें नाकाम साबित हुईं। निर्वाचित पार्षदों को प्रताड़ित करने के उनके एक भी हथकंडे काम नहीं आए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परिणाम स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से निराश है और भाजपा की विकासोन्मुखी सोच तथा जनहित की राजनीति पर अपना विश्वास लगातार व्यक्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें