फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी भी ठगा हुआ कर रहे महसूस, ओपीएस को लेकर नहीं हुई अधिसूचना

Fri, 03 Feb 2023 11:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

 जयराम शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए ऊना पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। पढ़ी-लिखी जमात कर्मचारियों को भी गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैबिनेट बैठक में भी चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान वाली बातें ही कही गईं। कुछ स्पष्ट स्थिति नहीं हो पाई है।  जयराम शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए ऊना पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


फॉमूला वर्कआउट नहीं हो पाया है। जनवरी की एनपीएस की धनराशि भी कट गई है। ओपीएस अभी लागू होने की संभावना नहीं है। कहा कि कांग्रेस ने कहा था कि 18 से 60 साल तक महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देंगे। पहली कैबिनेट बैठक में देंगे, लेकिन कुछ साफ नहीं हो पाया है।  कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले कोर ग्रुप की बैठक होती है। इसमें एजेंडे पर चर्चा होती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल बढ़ाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का निर्णय, जो होगा वह होगा। 

सरकार ने बदले की भावना से बंद कर दिए कार्यालय
जयराम ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार बदले की भावना से कार्यालय बंद किए गए हैं। नौ महीने से संस्थान चल रहे थे। एसडीएम ने चुनाव करवाए और जीत के प्रमाण पत्र भी दिए। बावजूद इसके एसडीएम कार्यालय बंद करवा दिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में एक सप्ताह में बिना बजट 21 कॉलेज खोले थे। इनके शिलान्यास पत्थर भी शिमला से भेजे थे। ऐसे कॉलेज भी भाजपा सरकार ने चलाए थे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जयराम ने कहा कि इस विषय में जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परीक्षा पास और इंटरव्यू देने वाले नौजवान के भविष्य की चिंता है। सरकार इस मामले में जल्द कुछ करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें