सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 54 लाख 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का सरकार ने लक्ष्य दिया था। राज्य सरकार ने 55 लाख 18 हजार लोगों को वैक्सीन लगा दी है। इस बीच आपदा भी आई। बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुईं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव टाले जाने के बारे में कहा कि आगे प्रदेश में चुनाव होने हैं। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र समेत तमाम विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर लिए थे।
विज्ञापन
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 54 लाख 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का सरकार ने लक्ष्य दिया था। राज्य सरकार ने 55 लाख 18 हजार लोगों को वैक्सीन लगा दी है। इस बीच आपदा भी आई।
बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हुईं। कोरोना की स्थिति के बारे में फीडबैक मांगा गया, मगर यह मालूम नहीं था कि उपचुनाव टल जाएंगे। वैक्सीनेशन में सबने बेहतरीन कार्य किए हैं। भाजपा चार्जशीट में लगाए जा रहे आरोपों की समीक्षा की गई है। इस संबंध में कार्रवाई होगी तो बताया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक जगजीवन पाल के मामले में कहा कि सरकारी कार्यक्रम में बाधा पहुंचाएंगे तो इस तरह की स्थिति पैदा होती है। आईजीएमसी में लंगर वाली जगह को खाली करने के बारे में कहा कि विस्तृत ब्योरा मांगा गया है।