जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी आग्रह किया है और केंद्रीय गृह मंत्री ने विशेष तौर से हिमाचल के लिए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जो स्टेट गवर्नमेंट की ओर से जो रिक्वायरमेंट दी गई है उनको पूरा करने के लिए तुरंत आदेश कर दिए हैं। हेलिकॉप्टर उपलब्ध करने की बात भी कही गई है। एनडीआरएफ की टीम जो है वहां पर ऑलरेडी काम कर रही है और प्रधानमंत्री से भी मुख्यमंत्री की बात हुई है और प्रधानमंत्री ने भी इस बात के लिए भरोसा दिया है। विश्वास दिया है कि वादा किया है कि हिमाचल प्रदेश के हर व्यक्ति के इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए जो भी केंद्र की ओर से किया जा सकता है, वह करने की कोशिश करेंगे। एक बार फिर से मेरा हिमाचल के सभी भाई बहनों से इस बात के लिए निवेदन है कि बारिश का यह दौर अभी चला है। इसमें एहतियात के साथ आप रहे और अनावश्यक रूप से ऐसी जगह पर न जाएं जहां नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती है। नदी नाले के करीब और कुछ जगह ऐसे जहां भूस्खलन हर बार होता है, उन स्थानों को अवॉइड करें।