फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस सरकार एक भी गारंटी नहीं कर पाई पूरी

Wed, 30 Aug 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए थे। प्रदेश के लोगों को दस गारंटियां भी दी थीं। इसमें से एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने की थी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार को बने नौ महीने से ज़्यादा का समय हो गया है। कांग्रेस ने अब तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। रक्षा बंधन आ गया है, ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को ही पूरा करना चाहिए। रक्षा बंधन में हर भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को प्रदेश की माताओं और बहनों को रक्षा बंधन के तोहफे के रूप में 1500 रुपये प्रति महीना गारंटी पूरी करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए थे। प्रदेश के लोगों को दस गारंटियां भी दी थीं। इसमें से एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाने की थी।

विज्ञापन


कांग्रेस के सभी नेता जनता के बीच जाकर अपनी-अपनी भाषा में ‘घर में एक महिला होगी तो डेढ़ हज़ार, दो होगी तो तीन हज़ार, चार होगी तो छह हजार का नारा भी दिया था। हद तो तब हो गई थी जब कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए महिलाओं से फर्जी फार्म भी भरवा लिए थे। हिमाचल की राजनीति में प्रदेश की जनता से इस तरह का छल आज तक किसी ने नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में जनता के साथ ऐसा धोखा आज तक किसी ने नहीं किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद अपने सारे वादे, सारी गारंटियां भूल गई लेकिन प्रदेश के लोग नहीं भूले और आज भी उनकी राह देख रहे हैं।

रक्षा बंधन की दी बधाई
जयराम ठाकुर ने लोगों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के असीम प्यार और अटूट बंधन को समर्पित यह त्योहार लोगों के जीवन में सौहार्द और सद्भावना को और गाढ़ा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान का आकलन सांझा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं

सीपीआईएम ने मुख्यमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाकर नुकसान का आकलन साझा करने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की बात कही है ताकि प्रदेश को राहत कार्य के लिए केंद्र से राहत मिल सके। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव ओंकार शाद ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की गई है। सभी दल मिलकर नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से मदद का प्रस्ताव भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। राज्य में बारिश के चलते आई आपदा का राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए। प्रदेश में हुए भारी नुकसान के पुनर्निमाण के लिए राशि की आवश्यकता है। राज्य में जगह-जगह मकान गिरे हैं। इसके कारण लोग बेघर हो गए है। उन्होंने मांग की कि जो लोग आपदा के चलते बेघर हुए हैं उन्हें भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार जगह उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें