फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- मंत्रियों के अपमान से भी नहीं चूक रहे मुख्यमंत्री, कुर्सी बचाने की चिंता

Mon, 13 Jul 2026 04:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के कामकाज से जनता के साथ उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश व निराश हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री न तो उप मुख्यमंत्री की सुनते हैं और न ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों की। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी कुर्सी बचाने और हाईकमान को खुश करने के लिए मंत्रियों का भी अपमान करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रदेश की जनता ही नहीं, बल्कि उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश व निराश हैं। मंडी के विपाशा सदन में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस छोड़कर 17 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका उन्होंने पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्यों को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन



जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आपदा अधिनियम की आड़ लेकर चुनाव टालने और निर्वाचित प्रतिनिधियों को समय पर शपथ नहीं दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मंडी जिले की सभी सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए जयराम ठाकुर ने हाल की विभिन्न आपराधिक घटनाओं का उल्लेख किया और कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने शिक्षा मंत्री को द्रंग के देउरी स्कूल में उद्घाटन कार्यक्रम से रोके जाने के कथित प्रकरण का जिक्र करते हुए इसे एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो यह सरकार के भीतर की स्थिति को दर्शाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें