राहुल गांधी को ढोना कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है, लेकिन देश की नहीं। आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया के बजाय हंगामे के जरिये सत्ता हासिल करना चाहते हैं। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस कमजोर हुई है, जबकि जनता का भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि यदि आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को पहले से भी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडलों में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों के दौरान जयराम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने पंचायत चुनावों में भाजपा का समर्थन करने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की संभावनाओं को और मजबूत किया है। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच तेजी से आगे बढ़ रहा है।