फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- राहुल गांधी के लिए समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर ध्यान दें सुक्खू

Tue, 13 Oct 2026 05:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जयराम ने कहा कि  मुख्यमंत्री आए दिन दिल्ली दौड़कर सरकारी खर्च पर कांग्रेस की रैलियों में भाग ले रहे हैं और शिमला लौटते ही उन्हें दोबारा दिल्ली बुला लिया जाता है। मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने की चिंता सता रही है, जिसके चलते वह बार-बार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राहुल गांधी के लिए अपना समय बर्बाद करने के बजाय हिमाचल के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आए दिन दिल्ली दौड़कर सरकारी खर्च पर कांग्रेस की रैलियों में भाग ले रहे हैं और शिमला लौटते ही उन्हें दोबारा दिल्ली बुला लिया जाता है। मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने की चिंता सता रही है, जिसके चलते वह बार-बार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

राहुल गांधी को ढोना कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है, लेकिन देश की नहीं। आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया के बजाय हंगामे के जरिये सत्ता हासिल करना चाहते हैं। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस कमजोर हुई है, जबकि जनता का भरोसा भाजपा के प्रति बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि यदि आज चुनाव होते हैं तो कांग्रेस को पहले से भी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडलों में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों के दौरान जयराम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने पंचायत चुनावों में भाजपा का समर्थन करने के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की संभावनाओं को और मजबूत किया है। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें