फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: पीएम मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रासदी की दी पूरी जानकारी, मिला ये आश्वासन

Fri, 02 Aug 2024 03:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी की पूरी जानकारी पीएम मोदी को दी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बुधवार मध्यरात्रि छह जगह बादल फटने से भारी तबाही मची। इस जलप्रलय में अब तक सात लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए हैं, जबकि 46 लापता हैं।  इसी बीच, हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी की पूरी जानकारी पीएम मोदी को दी। पीएम मोदी ने त्रासदी से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ''भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी से मिलकर तीसरी बार देश का नेतृत्व करने पर प्रदेश की ओर से बधाई दी। हमने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी की पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्रासदी से निपटने में हिमाचल प्रदेश का सहयोग करने का पूरा भरोसा देते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ समेत अन्य केंद्रीय बलों को तुरंत लगा दिया गया है। त्रासदी से निपटने के लिए भविष्य में जिस भी संसाधन की आवश्यकता होगी केंद्र सरकार द्वारा वह भी तत्काल उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भी राहत और बचाव कार्य में जुटकर प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें