मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर या इससे कम भूमि वाले सभी कृषकों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष उनके बैंक खाते में डालना सुनिश्चित किया है।
अब तक राज्य में इस योजना के तहत कृषकों के खातों में 30 करोड़ जमा किए जा चुके हैं। इस मौके पर श्रम आयुक्त एसएस गुलेरिया ने विस्तृत रूप से इस योजना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र से जुड़े रिक्शा चालक, मिस्त्री, बीड़ी मजदूर, ईंट भट्ठा, चमड़ा उद्योग, हस्तशिल्प और हथकरघा में काम करने वाले श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
श्रमिकों को 55 से 200 रुपये (आयु के अनुसार) तक मासिक अंशदान अदा करना होगा, जिसका लाभ उन्हें पंजीकरण के उपरांत पेंशन कार्ड के माध्यम से मिलेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।
इसका प्रमाण पुलवामा आतंकी हमले का पाकिस्तान को करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि यह भारत के कूटनीतिक प्रयासों का ही प्रभाव है कि पाकिस्तान आज वैश्विक स्तर पर अलग-थलग हो गया है।