फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रहे मुख्यमंत्री, हर मंच से अपने ही विधायकों को कोस रहे

Tue, 12 Mar 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंगलवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार से कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटियों के बारे में पूछ रहे हैं। सरकार को कांग्रेस की गारंटियों पर जवाब देना है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हर मंच से अपनी ही पार्टी के विधायकों को कोस रहे हैं। इससे उनकी बौखलाहट साफ जाहिर होती है। झूठी गारंटी के दम पर सत्ता में आए मुख्यमंत्री जनता के सवालों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। मंगलवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग सरकार से कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटियों के बारे में पूछ रहे हैं।

विज्ञापन


सरकार को कांग्रेस की गारंटियों पर जवाब देना है। आज प्रदेश में हर वर्ग के लोग सरकार से निराश हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कांग्रेस ने जिस तरीके से झूठ बोलकर सरकार बनाई है, उसी तरह झूठ बोलकर वह सरकार को चलाते रहे, लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है। इस देश में अब नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी गारंटी नहीं रह गई है। आज हर देशवासी सिर्फ एक गारंटी पर भरोसा करता है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू अपने परिवार को संभालकर रखें : सिकंदर
राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश में हुए सियासी घटनाक्रम से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं हैं। भाजपा पर प्रदेश सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचने के मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर राज्यसभा सांसद ये यह बात कही। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने परिवार को संभालकर रखें। हमीरपुर के सर्किट हाउस में मंगलवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने विकसित भारत संकल्प पत्र पर जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक सिकंदर कुमार ने कहा कि इस अभियान में देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने विकसित भारत, मोदी की गारंटी अभियान को हरी झंडी दिखाई। सांसद ने कहा कि सोशल मीडिया हैंडल में नमो एप के माध्यम से भी लोग सुझाव भेज सकते हैं। सोशल मीडिया के अलावा लोग सुझाव पेटी में अपना सुझाव डाल सकते हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश सचिव एवं वीडियो वैन के प्रदेश संयोजक नरेंद्र अत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 10 वर्षों से आम जनमानस के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जिला भाजपा के अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक उर्मिला ठाकुर, कौशल विकास निगम के पूर्व प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें