फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मिलने टेंपो ट्रैवलर पर पहुंचे जयराम, विधानसभा अध्यक्ष भी थे साथ

Tue, 22 May 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने टेंपो ट्रैवलर पर पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और मंत्री भी थे। छह दिन के शिमला प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रपति को उनके निवास रिट्रीट में मुलाकात के दौरान सीएम ने चंबा रुमाल भेंट किया। 

विज्ञापन



मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने राजधानी के यातायात को सुचारु रखने के लिए एक नई पहल की। हिमाचल पथ परिवहन निगम के आठ टेंपो ट्रैवलरों की व्यवस्था की गई है, जिन्हें राष्ट्रपति के शिमला में प्रवास के दौरान उपयोग में लाया जाएगा। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया ये एलान

मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और अधिकारी इन वाहनों में एट होम, नागरिक अभिनंदन और राष्ट्रपति भवन (द रिट्रीट) में विभिन्न समारोहों में शामिल होने के लिए यात्रा करेंगे। 
 
मुलाकात के दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल के अलावा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें