फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम बोले- जो सीएम की कुर्सी तक पहुंचने में असफल रहे, उन्हें मंडी को मिले ताज का सम्मान करना चाहिए

Sat, 07 Aug 2021 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालीचौकी / गोहर (मंडी)

सार

जयराम ने दो टूक शब्दों में कहा कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले भावनाओं से खिलवाड़ मत करें। जिस तरह पिछले चुनावों में वह घर बैठे हैं, वही समय अगले वर्ष आने वाला है। कहा कि इसलिए कौल सिंह तन्मयता से काम लें। 
विज्ञापन
सीएम ने थाची में कॉलेज की मैग्जीन का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंडी जिले के थाची दौरे पर एक बार फिर पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह को निशाने पर लिया। थाची में जनसभा में कौल के खिलाफ सीएम ने जमकर भड़ास निकाली। कहा कि सीएम की कुर्सी तक पहुंचने में जो असफल रहे हैं, उन्हें मंडी जिले को पहली बार यह मुकाम हासिल होने पर इसका सम्मान करना चाहिए। सम्मान तो दूर उल्टा कौल सिंह मर्यादा खो बैठे हैं। जयराम ने दो टूक शब्दों में कहा कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले भावनाओं से खिलवाड़ मत करें। जिस तरह पिछले चुनावों में वह घर बैठे हैं, वही समय अगले वर्ष आने वाला है। कहा कि इसलिए कौल सिंह तन्मयता से काम लें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि द्रंग विस क्षेत्र में कौल सिंह के शिलान्यासों का बीज भी खत्म हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के साथ उन्होंने अनेक मंच विपक्ष में रहते हुए भी साझा किए हैं, लेकिन कभी गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र कहते थे कि जयराम बहुत जोर लगाया, लेकिन तुम नहीं हारते। मैंने भी वीरभद्र से कहा था कि बहुत जोर लगाया आप नहीं हारते। इस पर वीरभद्र बोले थे, जीत का सम्मान करते चलें। उन्होंने कहा कि विपक्षी रोना रोते हैं कि काम सिर्फ सराज में हो रहा है। तो क्या सिराज में काम बंद कर दूं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में मेरा पूरा जीवन लगेगा और काम करेंगे काम के सिवाय कुछ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें