फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जयराम ने एकादश रुद्र मंदिर में की सफाई, बोले- 22 जनवरी को अवकाश घोषित करे राज्य सरकार

Sat, 20 Jan 2024 06:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

शनिवार को मंडी के प्राचीन एकादश रुद्र मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने एकादश रुद्र मंदिर में की सफाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। शनिवार को मंडी के प्राचीन एकादश रुद्र मंदिर में साफ-सफाई करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है। लोग इस आयोजन को अपने स्तर पर बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहते हैं। प्रदेश के सभी मंदिरों में और लोग अपने घरों पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवकाश घोषित करे तो यह बेहतर होगा। कहा कि जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने भी प्रदेश के विकास के लिए कर्ज लिया। आज कांग्रेस सरकार जो कर्ज ले रही है, उसे खर्च कहां कर रही है, इसका कोई अता-पता नहीं है। प्रदेश में विकास के काम हो नहीं रहे हैं और नौबत यहां तक आ गई है कि कर्मचारियों को अपनी सैलरी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। मात्र 13 महीनों में राज्य सरकार 14 हजार करोड़ का ऋण ले चुकी है। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा और नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें