फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राज्य सचिवालय में भी बिकेंगे जेल के उत्पाद, स्टोर खोलने की मंजूरी

Mon, 09 Jul 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल से लेकर देश-दुनिया तक कैदियों के बनाए उत्पादों की बिक्री करने वाला जेल विभाग अब राज्य सचिवालय परिसर में भी उत्पादों की बिक्री करेगा। विभाग ने इस संबंध में शासन से पहल स्टोर खोलने की मंजूरी मांगी है। जेल विभाग के आग्रह के बाद सचिवालय प्रशासन ने पहल स्टोर के लिए उपयुक्त जगह की तलाश भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के भविष्य को संवारने व सुधार के उद्देश्य से कुछ साल पहले जेल विभाग ने ‘हर हाथ को काम’ नारे के साथ जेलों में विभिन्न तरह के उत्पाद बनाने का काम शुरू किया। इनमें हथकरघा से लेकर डेयरी उत्पाद तैयार करने, खाना बनाने से लेकर बेकरी के उत्पाद तैयार करना शामिल था।

हाल ही में नाहन जेल में सेनिट्री नैपकिन बनाने का काम भी शुरू किया गया। यूं तो जेल विभाग ने विभिन्न जेलों के बाहर पहल स्टोर बनाकर जेल उत्पादों की बिक्री का काम शुरू किया। साथ ही देशभर से अपने उत्पाद के आर्डर लेने और उन्हें पहुंचाने के लिए ऑनलाइन साइट कारा बाजार भी शुरू की।
विज्ञापन


लेकिन अब तक जेल विभाग के पास किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई स्टोर नहीं था। अब सरकार से उन्होंने मांग की है कि सचिवालय परिसर में पहल स्टोर खोलने के लिए जगह मुहैया कराई जाए।

जेल महानिदेशक सोमेश गोयल ने बताया कि सचिवालय के कर्मचारी अधिकारी अक्सर जेल उत्पादों की खरीद के लिए संपर्क करते थे। चूंकि उत्पादों की सचिवालय कर्मियों के बीच खासी लोकप्रियता है, ऐसे में वहां स्टोर खोलने के लिए सचिवालय प्रशासन से स्थान मुहैया कराने को पत्राचार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें