फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जकार्ता एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे अजय, प्रिंयका और कविता

Mon, 09 Jul 2018 12:47 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, प्रियंका नेगी और कविता ठाकुर अब जकार्ता में जौहर दिखाएंगे। एशियन गेम्स 2018 के लिए भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीमों का चयन किया गया है। जकार्ता में 19 से 24 अगस्त तक एशियन गेम्स का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पुरुष टीम में हिमाचल के अजय ठाकुर और महिला टीम में प्रियंका नेगी और कविता ठाकुर का चयन हुआ है। अजय ठाकुर को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया है। अजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय कबड्डी टी लगातार तीसरी बार विदेशी दौरे पर जाएगी।

अजय ठाकुर वर्तमान में हिमाचल पुलिस विभाग में डीएसपी और प्रियंका नेगी निरीक्षक के पद सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, मनाली की कविता ठाकुर भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्रावास धर्मशाला में हैं।
विज्ञापन


भारतीय कबड्डी टीम में कप्तान अजय ठाकुर के अलावा गिरीश, दीपक, मोहित, संदीप, ऋषंक, मोनू गोयत, रोहित, राजू लाल, मलेश और राहुल चौधरी शामिल हैं। महिला टीम में प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर, साक्षी, मनप्रित कौर, पायल, रितु नेगी, सोनाली, सयाली, रणदीप कौर, शालिनी, उषा रानी और मधु का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें