फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 राज्यों के जेल अधिकारी यहां करेंगे महिला बंदियों की स्थिति पर मंथन

Fri, 28 Sep 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल जेल विभाग की ओर से जेल में महिलाएं और न्याय तक पहुंच विषय पर होने वाले दो दिवसीय कांफ्रेंस में 19 राज्यों के जेल अधिकारी शामिल होंगे। इनमें कई राज्यों के डीजी जेल और कुछ राज्यों के आईजी जेल शामिल हैं।

हिमाचल के डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) के सौजन्य से 4 और 5 अक्तूबर को कांफ्रेंस में जेलों में महिलाओं के खानपान, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

बताया कि विभिन्न प्रदेशों के जेल अधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय दिल्ली, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय गुजरात, मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला समेत कई शैक्षणिक संस्थानाें के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

वहीं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी कांफ्रेंस में शिरकत कर सकती हैं। 5 अक्तूबर को गेयटी थियेटर में कैदियों की ओर से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें