प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि उनके स्वागत में कर्मचारियों ने खुशी और भावनाओं में बह कर जय श्रीराम के नारे लगा दिए होंगे, यह पूरी तरह से भावनात्मक पहलू है। भविष्य में ऐसा परिसर में नहीं होगा। उन्होंने कहा वह भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का पद एक माह पूर्व त्याग चुके हैं।
पूर्व कुलपति से की मुलाकात- विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभालने के बाद प्रो. सिकंदर कुमार ने पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी से शिष्टाचार भेंट की। वह इन दिनों शिमला आए हुए हैं। इस मुलाकात के दौरान पूर्व कुलपति ने उन्हें पदभार संभालने पर बधाई दी और नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं भी दीं।